रक्षाबंधन पर नेचुरल ग्लो के लिए आज से ही लगाएं ये फेस पैक


By Priyam Kumari01, Aug 2025 07:00 PMjagran.com

रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है। कुछ ही दिनों में राखी आने वाली है, जिसके लिए हर लड़की पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

फेस्टिवल स्पेशल स्किन केयर टिप्स

अगर आप राखी पर बिना मेकअप के चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती हैं, तो इन फेस पैक को आज से ही लगाना शुरू कर दें।

खीरा-एलोवेरा पैक

राखी पर नेचुरल ग्लो के लिए खीरे का रस और एलोवेरा जेल पैक लगाएं। यह चेहरे को ठंडक और डल स्किन को ताजगी से भरपूर बनाएगा।

बेसन-हल्दी पैक

आप बेसन और एक चुटकी हल्दी में गुलाब जल मिलाकर पैक तैयार करके लगाएं। यह स्किन टोन को निखारे और ऑयल कंट्रोल करने में मदद करता है।

शहद-नींबू पैक

1 चम्मच शहद में 4-5 बूंद नींबू डालकर फेस पैक बनाएं। यह डेड स्किन हटाकर चेहरे को चमकदार बनाता है। वहीं, ये हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट है।

चंदन-गुलाब जल पैक

1 चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें। यह सूजन और पिंपल्स के लिए असरदार है।

पपीता-दही पैक

राखी पर खूबसूरत दिखने के लिए पका पपीता मैश करें उसमें 1 चम्मच दही मिलाकर अप्लाई करें। यह एक नेचुरल ब्लीच जैसा असर करेगा।

ओट्स-शहद स्क्रब पैक

फेस पैक तैयार करने के लिए दरदरे ओट्स, शहद और थोड़ा दूध मिलाकर बनाएं। यह डेड स्किन हटाकर स्किन को नेचुरल एक्सफोलिएशन करता है।

रक्षाबंधन से पहले इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva