भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं की जानकारी व्यक्ति को पहले ही मिल जाती है। जिन्हें समय रहते समझना जरूरी है।
आज हम आपको कुछ ऐसे घर में होने वाली कुछ घटनाएं के बारे में बताएंगे, जो किसी को भी बर्बाद कर सकती हैं।
अगर आपके गहने चोरी होते हैं या फिर खो जाते हैं, तो ये मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है।
आप अपने सामान की सुरक्षा बढ़ा लें और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि जीवन में आ रहे खतरे को टाल दें।
वास्तु में नल टपकने को भी अशुभ माना गया है। कहते हैं कि अगर ऐसा होता है, तो इसे धन हानि का कारण माना जाता है।
अगर आपके घर की किचन, बाथरूम या पानी की टंकी से पानी टपक रहा हो, तो उसे समय रहते सही कराने में ही भलाई है।
अगर आपने घर में मनी प्लांट लगाया हुआ है और वो बिना किसी कारण के बार-बार सूख रहा है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है।
यह मां लक्ष्मी के रुठने का संकेत हो सकता है। भविष्य में धन हानि होने के संकेत देता है। ऐसे में सतर्क रहें।
ये सभी घटनाएं किसी भी व्यक्ति को बर्बाद कर सकती है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com