Chanakya Niti: मिल रहे ये संकेत तो शुरू हो सकते हैं बुरे दिन


By Farhan Khan18, Jan 2025 03:00 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित की गई नीतिशास्त्र

आचार्य चाणक्य द्वारा नीतिशास्त्र की रचना की गई। नीतिशास्त्र आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं, जो लोगों को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं।

बुरे समय से जुड़े संकेत

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत का जिक्र किया है, जो बुरा वक्त आने से पहले व्यक्ति को मिलते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।

तुलसी का पौधा अचानक सूखना

अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा अचानक से सूखने लगे, तो यह एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।

बढ़ने लगती हैं आर्थिक परेशानियां

नकारात्मक ऊर्जा आने से घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती है। परिवार के सदस्यों की आय भी घटने लगती है। ऐसे में तुलसी के पौधे का खास ख्याल रखें।

बिना किसी वजह से लड़ाई-झगड़े बढ़ना

अगर किसी व्यक्ति के घर में बिना वजह ही लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं और आपसी प्रेम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, तो यह एक चिंता का विषय है।

जीवन में बड़ी परेशानी आने की आशंका

यह जीवन में कोई बड़ी परेशानी आने की ओर भी इशारा करता है। इसलिए लड़ाई-झगड़ों को बढ़ाने की जगह आपको उन्हें आराम से सुलझाना चाहिए।

अचानक से कांच टूटना

अगर किसी व्यक्ति के घर में अचानक से कांच टूट जाता है, या फिर बार-बार कांच टूट रहा है, तो यह भी एक अच्छा संकेत नहीं माना जाता।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com