समातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर कौन से उपाय करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है?
पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से कुंडली में दोष दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से कुंडली में पितृ दोष दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
माघ अमावस्या पर पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और संकट दूर होने लगते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि मौनी अमावस्या पर पितर गंगा में स्नान करने आते हैं। इस दिन गंगा में स्नान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
मौनी अमावस्या पर गुड़, तिल, घी, धन या फिर गर्म कपड़े दान करना शुभ होता है। इसे दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मौनी अमावस्या पर इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
त्योहारों पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ