वक्त के साथ हमारे फेफड़े भी कमजोर होने लगते हैं। ऊपर से बढ़ता प्रदूषण इनके लिए और भी ज्यादा हानिकारक साबित हो रहा है।
वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2022 के मुताबिक, भारत में वायु प्रदूषक PM 2.5 का स्तर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के बताए स्तर से दस गुणा ज्यादा है।
इसके चलते दूषित हवा में सांस लेने से फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके चलते हमें फेफड़ों का खास ख्याल रखना चाहिए।
आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताएंगे, जो यह बताते हैं कि आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।
सांस लेने के दौरान अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है, तो यह फेफड़ों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
अगर आपको बिना किसी कारण के खांसी हो रही है, तो इसका अर्थ है कि आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं।
यदि आपको सांस लेने में कठिनाई होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके फेफड़े कम क्षमता से काम कर रहे हैं।
ये सभी संकेत बताते हैं कि आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com