बच्चों की आंखों को मायोपिया से बचाने के लिए करें ये उपाय


By Farhan Khan27, Sep 2024 01:37 PMjagran.com

मायोपिया से जुड़े मामले

कोविड-19 महामारी के बाद बच्चों में मायोपिया के मामले काफी बढ़ गए हैं। हर तीन में से एक बच्चा मायोपिया का शिकार है।

लंबे समय तक स्क्रीन टाइम देखना

स्टडी के मुताबिक मायोपिया के मामले बढ़ने के पीछे मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि बच्चों ने ज्यादा लंबा स्क्रीन टाइम बिताया।

आंखों में रेडनेस

ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण आंखों में स्ट्रेन, रेडनेस और ड्राईनेस जैसी परेशानियां भी होती हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

दूर की चीज देखने में परेशानी

मायोपिया दृष्टि से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें दूर की चीजों को देखने में परेशानी होती है।

74 करोड़ तक मामले पहुंचने की उम्मीद

एक अनुमान के मुताबिक, साल 2050 तक बच्चों में मायोपिया के मामले 74 करोड़ तक पहुंच सकते हैं।

मायोपिया से बचाव के उपाय

आज हम आपको बताएंगे कि मायोपिया से बचने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं? आइए इन उपायों के बारे में जानें।

आंखों की एक्सरसाइज

कुछ आंखों की एक्सरसाइज मायोपिया को रोकने में मदद कर सकता है। इनमें आंखों को घुमाना और आंखों को बंद करके आराम करना आदि शामिल है।

अंधेरे में फोन न चलाने दें

पढ़ते समय बच्चों के कमरे की रोशनी सही हो, इसका ध्यान रखें और उन्हें अंधेरे में फोन न चलाने दें। 20-20-20 नियम का पालन करें।

2 घंटे से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल न करें कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दिन 2 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बच्चों के आंखों की नियमित जांच कराए।