शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर नजर आते हैं ये संकेत


By Farhan Khan03, Nov 2025 01:52 PMjagran.com

विटामिन-बी12 है जरूरी

शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं, पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है, जो सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन-बी12 भी शामिल है।

विटामिन-बी12 की कमी के संकेत

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो ऐसे में क्या संकेत नजर आने लगते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

विटामिन-बी12 का क्या काम है?

अगर हम विटामिन-बी12 की बात करें, तो यह हमारे शरीर में ब्लड बनाने, इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। ऐसे में आपके शरीर में कभी विटामिन-बी12 की कमी नहीं होनी चाहिए।

त्वचा पीली होना

विटामिन-बी12 की कमी से होने के कारण एनीमिया हो जाता है। इसके कारण त्वचा और आंखों में पीलापन ला सकता है। ऐसे में आपको इसे संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हाथों में चुभन होना

अगर आपके हाथों, पैरों या पूरे शरीर में सुई चुभने जैसा एहसास हो रहा है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपके शरीर में  विटामिन-बी12 की कमी हो रही है।    

याददाश्त कमजोर होना

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने का सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। इससे आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। इसके चलते फोकस करने में परेशानी होता है।  

थकान होना

काम करने के बाद थकान होना नॉर्मल है, लेकिन आराम करने के बावजूद भी अगर थकान कम नहीं हो रही, तो ऐसे में आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो गई है। आप इसे इग्नोर न करें।

फूड्स लिमिट में खाएं

अपने शरीर में  विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप दूध, अंडे, मछली, पनीर और दही का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इन्हें लिमिट में खाना चाहिए।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com