हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार वास्तु शास्त्र बेहद ही अहम माना जाता है। इसके चलते घर का वास्तु ठीक होना चाहिए।
घर का वास्तु ठीक न होने से घर में आर्थिक तंगी, गृह क्लेश और मानसिक अशांति बनी रहेगी।
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो घर में वास्तु दोष की ओर इशारा करते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।
अगर किसी घर में लोग लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऐसे घर में वास्तु का दोष होता है। इस संकेत को इग्नोर न करें।
इसके अलावा घर में अगर बेवजह के खर्चे बढ़ जाए, तो ऐसे में यह संकेत बताता है कि घर में वास्तु दोष है।
घर का कोई सदस्य लगातार बीमारी से जूझ रहा है और इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है, तो समझ जाएं कि आपके घर में वास्तु दोष है।
जिन घरों में वास्तु दोष होता है, उस घर में रहने वाले लोग मानसिक तनाव में रहते हैं। परिवार में प्रेम नहीं रहता।
परिवार के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने लगता है। सदस्यों की आय भी घटने लगती है। कर्ज बढ़ने लगता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com