ये हैं पूजा सफल होने के संकेत


By Farhan Khan27, Aug 2024 04:40 PMjagran.com

पूजा करना

सनातन धर्म में सुबह-शाम पूजा करने का विशेष महत्व है। रोजाना भगवान की भक्ति करने से उनकी कृपा होती है।

सुख-समृद्धि

इसके चलते जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और देवी-देवताओं की कृपा से संकटों से बचाव होता है। घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

पूजा सफल होने के संकेत

आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो यह बताते हैं कि आपकी पूजा सफल हो रही है। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।

दीपक की लौ जलते रहना

अगर पूजा के दौरान दीपक की लौ ऐसे ही जल रही है, तो समझ लीजिए कि आपकी पूजा सफल हो रही है।

दीपक की लौ बुझना

वहीं अगर बिना किसी कारण या हवा के दीपक बुझ गया है, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता। आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

भगवान की तस्वीर गिरना

पूजा के दौरान भगवान की तस्वीर या मूर्ति से फूल, माला गिरना भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। आपकी पूजा सफल हो गई।

मेहमान आना

पूजा के दौरान अगर घर में कोई मेहमान आ जाए, तो यह भी पूजा सफल होने का संकेत है।

आंसू आना

यदि पूजा करने के दौरान आपकी आंखों में आंसू आ जाएं, तो समझ लीजिए भगवान की आप पर कृपा हो रही है।

ये संकेत पूजा सफल होने को बताते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com