पोषक तत्व हमारे शरीर को निरोग रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में प्रोटीन भी शामिल है। ये हमारे शरीर में ब्लड बनाने, इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर पुरुषों के शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए, तो इससे उनकी बॉडी पर कैसे संकेत नजर आते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जिन पुरुषों को वजन उठाने में परेशानी हो रही है, तो एक बार उन्हें अपना बॉडी चेकअप कराना चाहिए क्योंकि उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। आप इसे इग्नोर न करें।
अगर पुरुषों की बाहें, छाती और जांघों की मांसपेशियां ढीली और कमजोर नजर आने लगती हैं, तो इसका सीधा सा मतलब यह है कि शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
जब हम काम करते हैं, तो इसके बाद थकान होना नॉर्मल है, लेकिन अगर आराम करने के बाद भी आपको थकान महसूस हो रही है, तो यह इस बात की तस्दीक करती है कि बॉडी में प्रोटीन की कमी हो गई है।
मेडिकल भाषा में भूख लगना नॉर्मल है, लेकिन अगर आपको बार-बार भूख लग रही है, तो यह नॉर्मल नहीं है। यह आपके शरीर में प्रोटीन की कमी की ओर एक इशारा है।
जब किसी व्यक्ति के बाल झड़ते हैं, तो उसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं, लेकिन इनमें से एक कारण शरीर में प्रोटीन की कमी भी होना है। डॉक्टर से संपर्क करें।
आपको डॉक्टर से संपर्क करने के अलावा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, नट्स, सीड्स, चिकन और मछली आदि का सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com