लिपस्टिक हर महिला के मेकअप किट का अहम हिस्सा होती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ज्यादा लिपस्टिक लगाना आपके होंठों और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आइए जानते हैं इसके भारी नुकसान के बारे में।
बार-बार लिपस्टिक लगाने से होंठों की नमी खत्म हो जाती है। इससे होंठ रूखे और फटे हुए दिखने लगते हैं।
कुछ लिपस्टिक में लेड और पैराबेन जैसे हानिकारक केमिकल होते हैं, जो एलर्जी, खुजली या जलन पैदा कर सकते हैं।
लंबे समय तक डार्क शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से होंठों का नेचुरल कलर डार्क पड़ सकता है।
लिपस्टिक लगाकर खाना या पानी पीने से उसके कुछ केमिकल शरीर में चले जाते हैं, जो लंबे समय में हानिकारक हो सकते हैं।
कई बार लिपस्टिक के केमिकल दांतों पर चिपक जाते हैं, जिससे दांत पीले या दागदार दिख सकते हैं।
अगर आप एक ही लिपस्टिक बार-बार बिना सफाई के इस्तेमाल करती हैं, तो बैक्टीरिया जमा होकर इंफेक्शन फैला सकते हैं।
मैट लिपस्टिक होंठों की नमी खींच लेती है। इससे होंठ बेजान और फटे हुए नजर आते हैं।
लिपस्टिक का अधिक इस्तेमाल करने से ये नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva