शरीर में आयोडीन की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 संकेत


By Ashish Mishra11, May 2025 03:30 PMjagran.com

आयोडीन की कमी

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में आयोडीन की कमी होने पर क्या संकेत दिखाई देते हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

आयोडीन की कमी के संकेत

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इन संकेतों को इग्नोर करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।

गले में सूजन

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर थायरॉइड ग्लैंड के बढ़ जाती है, जिससे गले में सूजन की समस्या होने लगती है।

मोटापे की समस्या

इसकी कमी से मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है और व्यक्ति मोटापे की शिकार हो जाता है।

याददाश्त कमजोर होना

कई बार शरीर में आयोडीन की कमी होने पर व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है। इससे सोचने-समझने की क्षमता भी क्षीण होने लगती है।

सांस लेने में परेशानी

शरीर में आयोडीन की कमी होने पर सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दमा रोगियों के लिए इसकी कमी खतरनाक हो सकती है।

त्वचा पर रूखापन

आयोडीन की कमी से त्वचा पर रूखापन आने लगता है। इसके अलावा, बाल भी बेजान होने लगते हैं। इसकी कमी से महिलाओं में पीरियड्स में भी गड़बड़ी होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ