बिल्ली से जुड़े ये संकेत आपको बना सकते हैं मालामाल


By Farhan Khan24, Aug 2024 03:02 PMjagran.com

पशु-पक्षियों

वास्तु शास्त्र में कई पशु-पक्षियों को शुभता के संकेत के रूप में देखा जाता है। इन्हीं पशु-पक्षियों में बिल्ली भी शामिल है।

बिल्ली से जुड़े शुभ संकेत

आज हम आपको बिल्ली से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो आपको मालामाल बना सकते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें।

बिल्ली पालना शुभ

कई मान्यताओं के अनुसार, बिल्ली पालना शुभ होता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बिल्ली व्यक्ति को काले जादू के प्रभाव से बचाती है।

बच्चों को जन्म देना

घर पर बिल्ली के बच्चों को जन्म देना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। जिसका अर्थ है कि जल्द ही तरक्की होने होगी।

सफेद रंग की बिल्ली आना

यदि किसी व्यक्ति के घर में सफेद रंग की बिल्ली आ जाए, तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

गोल्डन रंग की बिल्ली

अगर आपके घर में गोल्डन रंग की बिल्ली है, तो यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होने वाली है।

सुबह में काली बिल्ली दिखना

अगर किसी व्यक्ति को सुबह में काली बिल्ली दिखाई देती है, तो इसका अर्थ है कि आपके घर मेहमान आ सकते हैं।

व्यक्ति का बाहर जाना

अगर कोई व्यक्ति कहीं जा रहा हो और बिल्ली उसे सड़क के बायीं ओर दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है।

बिल्ली से जुड़े ये संकेत किसी शुभ समाचार से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com