स्वामी विवेकानंद की ये बातें लक्ष्य से नहीं होने देती हैं विचलित


By Ashish Mishra06, Sep 2024 11:30 AMjagran.com

स्वामी विवेकानंद

अगर आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं, तो स्वामी विवेकानंद की बातों को ध्यान में रखें। इससे आप भी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होंगे।

सफलता प्राप्त करना

कई लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को परिश्रम करते समय कई सकारात्मक बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

जीवन में सफल होने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे आपको परिश्रम करने में भी आसानी होगी और कम समय में सफलता मिलती है।

लक्ष्य का निर्धारण करना

जीवन में परिश्रम करने से पहले लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। बिना लक्ष्य के परिश्रम करना समय की बर्बादी हो सकती है। इसके अलावा, आपको असफलता सामना भी करना पड़ सकता है।

सीखने की इच्छा रखना

स्वामी विवेकानंद के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में हमेशा सीखने की इच्छा रखनी चाहिए। अनुभव ही जीवन का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को ज्ञान भी मिलता है।

समय से काम करना

किसी भी काम को करने की एक समय-सीमा होती है। व्यक्ति को इस समय के अंदर काम कर लेना चाहिए। इससे लोगों का विश्वास आपके ऊपर बना रहेगा।

संघर्ष करने की क्षमता

जीवन में सफलता सफल होने के लिए बड़ा संघर्ष करना बेहद जरूरी होता है। स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि संघर्ष जितना बड़ होगा, जीत भी उतनी ही शानदार होगी।

हमेशा सत्य बोलें

व्यक्ति को जीवन में हमेशा सत्य बोलना चाहिए। झूठ बोलने से सफलता मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर झूठ बोलकर सफलता मिल भी जाती है, तो वह ज्यादा समय तक नहीं रहती है।

पढ़ते रहें

जीवन परिश्रम करते समय याद रखने वाली बातों समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ