Vitamin B12 शरीर में हो रहा है कम, आंखों से जानें


By Ashish Mishra21, Sep 2024 12:42 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 कमी होने पर आंखों में क्या संकेत दिखाई देते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

शरीर विटामिन बी12 की कमी होने पर आंखों पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

आंख में पीलेपन की समस्या

शरीर में विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे कंजंक्टिवा पीले रंग का दिखाई देने लगता है। इससे आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है।

रतौंधी होना

विटामिन बी12 की कमी रोडोप्सिन की क्रियाशीलता पर असर डाल सकती है। जिससे व्यक्ति को रात में देखने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

आंखों में ड्राइनेस

विटामिन बी12 की कमी होने पर आंखों की ड्राइनेस की समस्या होने लगती है। इससे आंखों में खुजली और किरकिरापन होने लगता है।

आंख में जलन होना

विटामिन बी12 का कमी होने पर आंखें ड्राई होने लगती है, जिसकी वजह से जलन की समस्या होने लगती है। इन लक्षणों के दिखते ही उपचार कराना चाहिए।

विटामिन बी12 युक्त चीजें खाएं

शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए दूध, दही, पनीर सूखे मेवे और मछली को शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ