40 की उम्र में भी नहीं लगेगा चश्‍मा, अपनाएं ये टिप्स


By Ashish Mishra21, Sep 2024 11:42 AMjagran.com

आंख को हेल्दी रखना

शरीर में आंख को हेल्दी रखने के लिए देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि आंख की रोशनी बरकरार रखने के लिए किन टिप्स को अपनाना चाहिए?

आंखों की रोशनी पर असर

आज के समय में मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर ज्यादा देर तक काम करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंख कमजोर होने लगती है।

आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स

आंख की रोशनी को बरकरार रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कई सरल टिप्स को भी अपना सकते हैं।

संतुलित भोजन करें

आंख की रोशरी को बरकरार रखने के लिए पोषक तत्व युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें। आंख को हेल्दी रखने के लिए टामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण से भरपूर चीजों को खाएं।

स्मोकिंग करने से बचें

आंख से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए स्मोकिंग करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, अल्कोहल का सेवन करने से भी बचें। इन चीजों के इस्तेमाल से नर्व को नुकसान होता है।

पर्याप्त नींद लें

आंखों को हेल्दी रखने के लिए आराम देना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए। इसके साथ ही, सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं।

एक्सरसाइज करें

शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आंखों की रोशनी भी बरकरार रहती है।

स्क्रीन के सामने ज्यादा देर न रहें

कई लोग ज्यादा समय तक मोबाइल, लैपटॉप की स्क्रीन के सामने काम करते रहते हैं। इससे आंखों में तनाव बढ़ने लगता है। आंख की रोशनी बरकरार रखने के लिए स्क्रीन के सामने ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ