आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग रात में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से देर में सोते हैं।
वैसे तो आजकल अधिकतर लोग रात 12-1 बजे ही सोते हैं। हालांकि, देर तक जागने से नींद पूरी नहीं हो पाती और स्वास्थ्य को नुकसान होते हैं।
रात में देर तक जागने से वर्क प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है। देर से सोने की वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
रात में देर तक जागने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। रात में देर तक जागने से कंसन्ट्रेट करने में दिक्कत होती है।
रोजाना रात में देर तक जागने की आदत है तो इस वजह से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यूनिटी कमजोर होने से कई बीमारियां होती हैं।
अक्सर यह देखा गया है कि जो लोग रात में देर से सोते हैं, उनका वजन बढ़ने लगता है। मोटापे की वजह से कई तरह की समस्याएं होती हैं।
रात में देर से सोने की वजह से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं।
देर रात तक जागने से व्यक्ति की आयु कम होती है। एक शोध में इस बात से पता चला है कि जो लोग देर रात तक जागते हैं, उन्हें समय से पहले मौत का खतरा अधिक होता है।
रात में देर तक जागने से स्वास्थ्य को ये नुकसान होते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com