Side Effects of Moisturizer: ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाएंगे तो चेहरा होगा खराब


By Akshara Verma22, Jan 2025 01:22 PMjagran.com

मॉइश्चराइजर के नुकसान

हम हर मौसम में अपनी स्किन का ख्याल रखने और चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका ज्यादा उपयोग करने से कई तरह के नुकसान भी होते हैं। अगर नहीं, तो स्टोरी पर नजर डालें।

त्वचा का ऑयली होना

जब आप त्वचा पर जरूरत से ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाते है, तो आपका चेहरा बेहद चिपचिपा और अजीब दिखने लगता है। ऑयली स्किन वाले लोगों को मॉइश्चराइजर का कम से कम ही इस्तेमाल करना चाहिए।

त्वचा में पिंपल्स और ब्रेकआउट्स

अगर आप रोज बहुत ज्यादा मॉइश्चराइजर लगा रहे है, तो यह आपके पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे आपकी त्वचा के अंदर तेल और गंदगी जमा हो सकती है। साथ ही, यह गंदगी धीरे-धीरे पिंपल्स और ब्रेकआउट्स को बनाने लगती है।

स्किन डैमेज का कारण

ऑयली स्किन पर ज्यादा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से अनचाहे फाइन लाइन्स, रेडनेस और डलनेस की समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। यह हमारी स्किन की हेल्थ को काफी ज्यादा प्रभावित करता है जिससे हमारी स्किन बेजान और कमजोर दिखने लगती है।

त्वचा में जलन और रैशेज

बहुत ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा में जलन और रैशेज होने लगते है। यह खासकर मॉइश्चराइजर के केमिकल की वजह से होता है, जिससे हमारी स्किन काफी खराब होने लगती है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: FreePik