जरूरत से ज्यादा विटामिन खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan24, Oct 2025 04:54 PMjagran.com

चीजें लिमिट में खाएं

शरीर को निरोग रखने में सिर्फ सेहतमंद चीजें ही मायने नहीं रखती, बल्कि आप इसे कितनी मात्रा में खा रहे हैं। यह भी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आपको चीजें हमेशा लिमिट में खानी चाहिए।

ज्यादा विटामिन खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप जरूरत से ज्यादा विटामिन का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

विटामिन का क्या काम है?

विटामिन हमारे शरीर को निरोग रखने में अहम पोषक तत्वों में से एक है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, इम्यूनिटी के लिए रामबाण होते हैं और शरीर में ब्लड का निर्माण करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

उल्टी आना

अगर आप जरूरत से ज्यादा विटामिन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको मतली या उल्टी आ सकती है और एक बार अगर उल्टी आ जाए, तो शरीर में बहुत ज्यादा वीक होने लगता है।

पेट में हो सकती है गड़बड़

जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को विटामिन लिमिट में ही खाने चाहिए। नहीं, तो समस्या विकराल रूप ले सकती है। आप विटामिन लिमिट में ही खाएं।

आ सकते हैं चक्कर

जरूरत से ज्यादा विटामिन खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपको चक्कर आ सकते हैं और चक्कर आने से अन्य शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।

लिवर डैमेज होने का खतरा

लिवर हमारे शरीर का अहम भाग है। यह शरीर से टॉक्सिन पदार्थ निकालने का काम करते हैं। ऐसे में अधिक मात्रा में विटामिन का सेवन करने से लिवर डैमेज हो सकता है।  

आंखों में हो सकता है रोग

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं, अगर आप जरूरत से ज्यादा विटामिन खाते हैं, तो इससे आपकी आंखें अनहेल्दी हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com