अगर हम दिमाग की बात करें, तो यह हमारे शरीर के अहम हिस्सों में शुमार है। दिमाग हमारे पूरे शरीर को कंट्रोल करने का काम करता है। ऐसे में इसका सेहतमंद होना बेहद जरूरी है। वहीं, इन दिनों में हम चीजें रखकर भूल भी जाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका दिमाग कंप्यूटर जैसा बन सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
डार्क चॉकलेट बेशक खाने में थोड़ी बहुत कड़वी होती है, लेकिन इसमें शानदार पोषक तत्व छिपे होते हैं, जो आपके दिमाग को कंप्यूटर जैसा बना सकती है। एक बार जरूर इसका सेवन करें।
हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-ऑक्सीडेंट और करक्यूमिन पाया जाता है, जो आपके दिमाग को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आपको डाइट में इसे शामिल करना चाहिए।
ब्लूबेरी खाने में जितनी टेस्टी होती है। सेहत के लिए भी यह उतनी ही लाभदायक होती है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, मैंगनीज, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
ड्राई फ्रूट्स शुरू से ही हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते रहे हैं। वहीं, अखरोट भी इन्हीं में शामिल है। अगर आप रोज अखरोट खाते हैं, तो इससे आपका माइंड शार्प हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
जो लोग रोजाना सुबह और शाम हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, तो इससे उनकी याददाश्त मजबूत हो सकती है। इसमें विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में ही खाएं। इन्हें अधिक मात्रा में खाने से आपको सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com