इस मुहूर्त में झाड़ू लगाने से फूट जाएगी किस्मत


By Ashish Mishra01, Mar 2024 03:55 PMjagran.com

ब्रह्म मुहूर्त

सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। अक्सर लोग ब्रह्म मुहूर्त में कई काम करते हैं। आइए जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने के क्या होता है?

भगवान का ध्यान करना

अक्सर लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठकर देवी-देवताओं का ध्यान करते हैं। ऐसा करने से जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव दिखते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त का समय

इस मुहूर्त में देवी-देवता पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 04 बजे से सुबह 05 बजकर 30 मिनट तक होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाना

ज्योतिष के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

धन की कमी का सामना करना

ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इससे परिवार के लोगों को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इससे परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। रोजाना सूर्योदय होने के बाद झाड़ू लगाना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना

रोजाना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इस मुहूर्त में उठने से मन शांत रहता है और सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है।

पढ़ते रहें

ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने वाले काम और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ