मुंह खोलकर सोने से क्या होता है?


By Farhan Khan20, Apr 2025 08:00 PMjagran.com

मुंह खोलकर सोना

आज की बिजी लाइफस्टाइल और काम के प्रेशर के चलते लोग कई बार यह भूल जाते हैं कि सोने की सही पोजीशन क्या होनी चाहिए। इनमें कुछ लोगों की आदत होती है कि वे मुंह खोलकर सोते हैं।

मुंह खोलकर सोने से हो सकती हैं ये बीमारियां

आज हम आपको बताएंगे कि मुंह खोलकर सोने से कौन-सी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दिल से जुड़ी बीमारियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग मुंह खोलकर सोते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

अस्थमा में मुंह खोलकर न सोएं

अगर आप अस्थमा के मरीज हैं, तो ऐसे में आपको भूल से भी मुंह खोलकर नहीं सोना चाहिए। इससे आपकी समस्या और खतरनाक रूप ले सकती है।

फट सकते हैं होंठ

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रात में मुंह खोलकर सोने से आपके होंठ फट सकते हैं। गर्मियों में तो ऐसी गलती भूल से भी नहीं करनी चाहिए।

मुंह से आ सकती है बदबू

मुंह खोलकर सोने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आपके मुंह से बदबू आ सकती है। बेहतर होगा कि आप ऐसे सोने से बचें। नहीं तो समस्या गंभीर बन सकती है।

हो सकती है थकान

कई बार यह भी देखने में आया है कि मुंह खोलकर सोने से व्यक्ति को थकान के साथ-साथ कमजोरी की शिकायत हो सकती है।

सोने का बेस्ट तरीका

अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो मुंह खोलकर न सोएं और बीच-बीच में करवट लेते रहें। इसके अलावा पीठ के बल ही सोएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com