इन दिनों खूब सर्दी हो रही है। ऐसे में लोगों ने रजाई-कंबल निकाल लिए है। वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि वह रजाई में मुंह ढककर सोते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेहत के लिहाज से रजाई में मुंह ढक कर सोना खतरनाक हो सकता है। आइए जानें इससे आपको कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं।
रजाई या कंबल में मुंह ढककर सोने से हमारे आसपास की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे हमें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
सांस लेने में दिक्कत होने के चलते आपको थकान, सिरदर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है। आज ही रजाई में मुंह ढक कर सोने की आदत को त्याग दें।
रजाई या कंबल में मुंह ढककर सोने से हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। इससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
रजाई या कंबल में मुंह ढककर सोने से हमारी स्किन पर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे त्वचा में खुजली, रेडनेस और दाने हो सकते हैं।
रजाई या कंबल में मुंह ढककर सोने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है, जिससे सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
रजाई या कंबल में मुंह ढक कर सोने से त्वचा की रंगत फीकी पड़ सकती है, जिससे झुर्रियों की समस्या भी बढ़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com