आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक सोना और सुबह लेट उठना एक आम बात हो गई है। कुछ लोग ऑफिस के काम की वजह से तो कई लोग मनोरंजन की चाहत में आधी रात तक जागते हैं।
ऐसा यंगस्टर के बीच देखने को मिलता है, जो सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने की आदत रखते हैं। हालांकि, एक अच्छी और गहरी नींद सेहत के साथ-साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है।
अगर आप भी देर रात तक जागते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं आधी रात के बाद सोने से शरीर में क्या-क्या परिवर्तन आता है।
अगर आप देर रात तक सोते हैं, जिससे आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है। यह दिमाग और त्वचा पर भी प्रभाव डाल सकता है।
देर से सोने से याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कम हो सकती है, जो पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकता है।
अगर आप देर रात तक सोते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। साथ ही, नींद न पूरी होने से सेहत भी बिगड़ सकती है।
आधी रात को सोना और सुबह जल्दी उठने से चिड़चिड़ापन, थकान और स्ट्रेसफुल महसूस होता है, जिससे फिजिकल एनर्जी भी कम हो जाती है।
नींद की कमी से डिप्रेशन और मूड स्विंग्स का खतरा बढ़ जाता है। अगर यह लंबे समय तक चलता रहा को दिमाग पर भी असर डाल सकता है।
देर रात तक जागने से इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva