गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इन दिनों लोग धड़ल्ले से एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसी की ठंडी हवा में सोने का अपना अलग ही मजा होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पूरी रात एसी में सोते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि पूरी में एसी सोने से मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द हो सकता है और ऐसा ठंडे तापमान के कारण होता है।
एसी हमारे एक आर्टिफिशियल टेंपरेचर बनाता है। इससे इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। ऐसे में पूरी रात एसी में सोने से आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है।
रात भर एसी चलाकर सोने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपकी नींद खराब हो सकती है क्योंकि एसी के तापमान को कभी कम या ज्यादा करने के चलते आपको बार बार उठना पड़ सकता है।
जो लोग रात भर एसी में सोते हैं, ऐसे लोगों के सिर पर डायरेक्ट हवा आती है। इसके चलते उनके सिर में दर्द होने लगता है। बेहतर होगा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को रात में एसी में सोने की आदत होती है। ऐसे लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है क्योंकि एसी कमरे की सारी नमी सोख लेता है। ऐसे में स्किन की नमी का भी खात्मा हो जाता है।
पूरी रात एसी में सोने से आपकी छाती पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे छाती में ठंडक या फंगल इंफेक्शन हो सकता है। आपको एसी में सोने से बचना चाहिए।
पूरी रात एसी में सोने से आपको शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com