क्या आप अपने भारी और मोटे वजन से परेशान हो चुके हैं, तो चिंता न करें। इस स्टोरी से जानिए कि वजन घटाने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए।
ब्रेड, नूडल, पास्ता और पिज्जा जैसे रिफाइंड से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है।
आप कोल्ड ड्रिंक आदि जैसी सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूर रहे है। यह कैलोरीज को बढ़ाती है, जिसके कारण वजन कम होने की जगह बढ़ जाता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन कम से कम करें। आप उनकी जगह लो-फैट दही और स्किम्ड मिल्क को खा सकते हैं।
बर्गर, सॉसेज, बेकन और रेड मीट में वसा और सोडियम ज्यादा पाई जाती है। यह मोटापे को काफी बढ़ावा देती है। आप इस सभी चीजों की जगह मछली, चिकन या दालें खा सकते हैं।
एल्कोहॉल पीने से शरीर में धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एल्कोहॉल की मात्रा को कम करें। वजन के साथ-साथ यह आपको और बीमारियों से भी बचाता हैं।
फास्ट फूड में अच्छी मात्रा में कैलोरी और वसा पाई जाती है। आजकल लोग लिमिट से ज्यादा फास्ट फूड को खाना पसंद करते है, जिसके कारण दिन पर दिन उनका वजन बढ़ता जा रहा हैं। इससे बचने के लिए आप घर का भोजन ही खाएं।
अचार, चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में वॉटर रिटेंशन होता है और वजन कम करने में दिक्कत आती है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो हमारे बताए गए इन चीजों को डाइट से बहार कर दें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik