आजकल के बदलते वर्क कल्चर की वजह से लोगों को नाइट शिफ्ट करनी पड़ती है। रात भर जागने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
इसका बुरा असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। नाइट शिफ्ट में खाने का शेड्युल भी बिगड़ जाता है और लोग कुछ भी खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने की शिकायत होती है।
ऐसे में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो। इसके साथ ही वजन भी नियंत्रित रहे। इसके बारे में डाइटीशियन रुजुता दिवेकर की कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए नाइट शिफ्ट में केला या आम का सेवन कर सकते हैं।
नाइट शिफ्ट में अक्सर लोग चिप्स आदि का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए अनहेल्दी माना जाता है। इसकी बजाय कुछ हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा नाइट शिफ्ट में हेल्दी जूस, छाछ का भी सेवन कर सकते हैं। इससे एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है।
इस दौरान ऑयली चीजों से परहेज करना चाहिए। ज्यादा ऑयली खाने से शरीर में फैट बढ़ सकता है और वजन भी बढ़ने लगता है।
अक्सर लोग नाइट शिफ्ट के बाद आकर सो जाते हैं। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कुछ फिजिकल एक्टिविटीज जरूरी होती है।
नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों को इन चीजों का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com