वेट लॉस के लिए अपने शरीर को कैसे डिटॉक्स करें?


By Amrendra Kumar Yadav25, Aug 2024 05:03 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने की वजह से बहुत से लोग मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं। मोटापे की वजह से कई अन्य गंभीर समस्याएं होती हैं।

शरीर में बढ़ते हैं टॉक्सिंस

बाहर का अनहेल्दी खाने से और फिजिकल एक्सरसाइज न करने की वजह से शरीर में टॉक्सिंस बढ़ने लगते हैं, जिस वजह से मोटापे होता है।

इन हेल्दी ड्रिंक्स का करें सेवन

ऐसे में इन टॉक्सिंस को शरीर से बाहर करने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। इनके बारे में बताएंगे।

जीरा पानी पिएं

जीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर होते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं यह ड्रिंक?

इसे बनाने के लिए आधा चम्मच जीरा लेकर पानी में उबालें। इसके बाद नींबू पानी मिलाकर इसका सेवन करें।

दालचीनी पानी का करें सेवन

इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट करने से वेट तेजी से कम होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर होते हैं।

मेथी पानी है बहुत लाभकारी

शरीर के लिए मेथी पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए रात भर मेथी को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर होते हैं।

एलोवेरा जूस पिएं

एलोवेरा जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में आसानी मिलती है।

वजन कम करने के लिए इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com