नटराज की मूर्ति घर में न रखें, होंगी ये परेशानियां


By Ashish Mishra23, Aug 2024 01:00 PMjagran.com

नटराज की मूर्ति

कई लोग अपने घरों में भूलकर नटराज की मूर्ति रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में नटराज की मूर्ति रखने से कौन-सी परेशानियां होती हैं?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

नटराज की मूर्ति रखने के नुकसान

घर में नटराज की मूर्ति रखने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शिव जी का यह रूप विनाश से जुड़ा होता है।

घर में क्लेश पैदा होना

घर में गलती से भी नटराज की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे रखने से घर में क्लेश उत्पन्न होत सकता है और परिवार में सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

शिव का रौद्र रूप

नटराज की मूर्ति भगवान शिव का रौद्र रूप है। इसे घर में रखने से असुरक्षा की भावना पैदा होने लगती है। इसके अलावा, भगवान शिव क्रोधित होते हैं।

असफलता का सामना करना

अगर आप घर में नटराज की मूर्ति रखते हैं, तो आपको कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, आपके बनने वाले काम बिगड़ सकते हैं।

परिवार की तरक्की रुकना

घर में नटराज की मूर्ति रखने से परिवार की तरक्की रुक सकती है। वहीं, व्यक्ति को धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

कंगाली का सामना करना

कई बार घर में नटराज की मूर्ति रखने वाली लोगों को कंगाली का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ