हर किसी चाहत होती है कि उसके बाल खूबसूरत और शाइनी हो। बालों की चमक को बढ़ाने के लिए आजकल मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।
आजकल महिलाएं बालों की खूबसूरत को दिखाने के लिए हेयर स्पा करवाना पसंद करती हैं। हालांकि, हेयर स्पा में बालों को स्टीम भी दिया जाता है।
वैसे तो इससे बाल खूबसूरत हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयर स्पा को बार-बार करवाने से बालों को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में।
अगर आप हेयर स्पा बार-बार करवाते हैं, तो इससे बालों की नेचुरल नमी में कमी आ सकती है, जिससे बाल ड्राई भी हो सकते हैं।
लगातार हेयर स्पा कराने से हेयर फॉल जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों के लिए हेयर स्पा बहुत हानिकारक होता है।
अगर आप महीना में बहुत बार हेयर स्पा करती हैं, तो इससे बालों का रंग खराब व उड़ सकता है। हेयर स्पा में हानिकारक ब्लीच अधिक मात्रा में पाया जाता है।
हेयर स्पा के प्रोडक्ट्स में भारी मात्रा में केमिकल मौजूद होता है, जिससे एलर्जी हो सकती है। केमिकल वाले प्रोडक्ट स्कैल्प के लिए बहुत हानिकारक होता है।
अगर आप बार-बार हेयर स्पा करवाती हैं, तो इससे आपकी जेब पर काफी असर पड़ सकता है, क्योंकि हेयर स्पा कराने में कम से कम 500 से 100 लगते हैं।
ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva