ज्यादा नमक खाने से कैसे बचें?


By Priyam Kumari07, Apr 2025 07:00 AMjagran.com

ज्यादा नमक खाने से क्या होता है?

खाने में नमक बहुत जरूर होता है। आप कितना भी अच्छा खाना बना लें, लेकिन उसमें नमक न हो तो वह खाना बेस्वाद हो जाता है। हालांकि, कई लोगों को खाने में ज्यादा नमक लेने की आदत होती है।

ज्यादा नमक न खाने के उपाय

ज्यादा नमक खाने वाले लोगों को हर चीज में नमक अधिक खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अधिक मात्रा में नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इससे कैसे बचा जा सकता है।

कुकिंग में नमक कम डालें

अगर आप खुद खाना बनाते हैं, तो खाना बनाते वक्त कम नमक का इस्तेमाल करें। स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया, नींबू, हरी मिर्च या हल्के मसाले डालें।

पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड न खाएं

पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा होती है। इसलिए इन सभी चीजों को खाने से बचें। वरना ये किडनी पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

सेंधा या काला नमक का करें इस्तेमाल

सेंधा या काला नमक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप खाने में सफेद की जगह ये नमक खाते हैं, तो पाचन सही रहेगा।

ज्यादा पानी पिएं

शरीर से अधिक नमक बाहर निकालने के लिए ज्यादा पानी पिएं। इससे किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, हमें दिनभर में कम से कम 7 से 8 लीटर पानी पिएं।

बाहर के खाने से बचें

होटल या रेस्टोरेंट में खाना टेस्टी होता है, लेकिन इसमें अधिक मात्रा में नमक मौजूद होता है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

घर का ताजा खाना खाएं

शरीर में सही पोषण के लिए अपनी डाइट में हमेशा ताजी सब्जियां, फल, रोटी और दाल जैसे चीजों को शामिल करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva