स्माइल, मुस्कान, हंसी ये हमारी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है। एक अच्छी स्माइल को देखकर किसी का भी दिन बन जाता है, लेकिन कई बार किसी मुस्कुराहट के कारण दिन खराब भी हो सकता है।
दरअसल, मुस्कुराते समय अगर आपके पीले दांत नजर आएं, तो आप न सिर्फ हंसी का मुद्दा बन सकते हैं, बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर भी पूरा प्रभाव पड़ता है।
कई बार रोजाना दांतों को ब्रश करने के बाद भी दांतों में पीलापन रह जाता है, जिसकी वजह से लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे में इन घरेलू नुस्खों से दांतों का पीलापन दूर सकते हैं।
अगर आप दांतों का पीलापन दूर करना चाहते हैं, तो नींबू के रस में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर टूथब्रश करें। इसे करने से दांत मोती जैसे चमकने लगेंगे।
दांतों को चमकाने के लिए सेब के सिरके से रोज कुल्ला करें। ऐसा करने से दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
नारियल के तेल की मदद से भी आप दांतों को मोती जैसा सफेद बना सकते हैं। इसके लिए रोज 1-2 चम्मच नारियल तेल को मुंह में रखकर 10 मिनट बाद कुल्ला कर लें।
अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं, तो 1 चुटकी हल्दी में 1 चम्मच नारियल तेल का पेस्ट बनाकर ब्रश करें। ऐसा रोज करने से मुंह के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे।
केला खाने ही नहीं, बल्कि उसके छिलके से दांतों को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए केले के छिलके को 2-3 मिनट तक दांतों पर रगड़ें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva