खड़े होकर खाना खाने से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां


By Farhan Khan24, Aug 2025 01:16 PMjagran.com

खड़े होकर खाना खाना

आज के समय में अधिकतर लोग खड़े होकर ही खाना खाते हैं। बैठकर खाना खाने की परंपरा धीरे धीरे खत्म सी हो गई है। खड़े होकर खाना खाना सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता।

खड़े होकर खाना खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि खड़े होकर खाना खाने से शरीर को कौन-से गंभीर नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप सेहतमंद रह सकें।

आ सकती है कमजोरी

खड़े होकर खाना खाने से शरीर को पूरे पोषण तत्व नहीं मिल पाते हैं और इसके चलते शरीर में कमजोरी आने लगती है। शरीर को ताकत देने के लिए हमेशा बैठकर ही खाना खाना चाहिए।

बढ़ने लगता है वजन

जब हम खड़े होकर खाना खाते हैं, तो हम इस बात से अंजान रहते हैं कि हम कितना खा रहे हैं और क्या खा रहे हैं। इसके चलते धीरे-धीरे हमारा वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है।

हो सकती है एसिडिटी

अगर आप खड़े होकर खाना खाते हैं, तो इससे आपके पाचन पर नेगेटिव असर पड़ता है क्योंकि खड़े होकर खाने से खाना पेट तक नहीं पहुंच पाता है। इसके चलते आपके साथ अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है।

एसोफेगस नली पर बुरा असर पड़ना

अगर आप खड़े होकर खाना खाते हैं, तो इससे आपकी एसोफेगस नली पर बुरा असर पड़ता है। इससे चलते अल्सर हो सकते हैं। इस दौरान खाना आंतों में चला जाता है।

रीढ़ की हड्डी पर नेगेटिव असर

खड़े होकर खाना खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपकी रीढ़ की हड्डी पर नेगेटिव असर पड़ता है क्योंकि इस दौरान हम काफी झुक जाते हैं।

निरोग रहने के लिए बैठकर खाना खाएं

अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बैठकर ही खाना खाना चाहिए। इससे आपका शरीर लंबे समय तक निरोग रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com