इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अखरोट  


By Farhan Khan27, Aug 2023 01:31 PMjagran.com

अखरोट

अखरोट में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी और मेमोरी को बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं।

प्लांट बेस्ड प्रोटीन

अखरोट को प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। अखरोट के खाने से प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है।

नुकसान

लेकिन कहते हैं न कि हर चीज के फायदे और नुकसान होते हैं। किसी भी चीज की अति सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

मोटापा

अखरोट में बड़ी मात्रा में फाइबर और कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं।

पाचन

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या हैं तो अखरोट का सेवन न करें क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपकी दिक्कत को दोगुना बढ़ा सकता है।

डायरिया

अखरोट में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो डायरिया की समस्या पैदा कर सकते हैं। अखरोट का ज्यादा सेवन डायरिया का कारण बन सकता है।

अल्सर

अखरोट का ज्यादा सेवन अल्सर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में अखरोट खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है जिससे अल्सर की समस्या हो सकती है।

अस्थमा

अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो भूलकर भी अखरोट का सेवन न करें। अखरोट का ज्यादा सेवन अस्थमा की समस्या को बढ़ा सकता है।

एलर्जी

अखरोट का ज्यादा इस्तेमाल एलर्जी की समस्या को पैदा कर सकता है। अगर किसी को अखरोट से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।