ज्यादा टोमैटो केचअप खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan08, Oct 2025 05:50 PMjagran.com

टोमैटो केचअप खाना

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग टोमैटो केचअप खूब खाते हैं। चाहें, वह समोसे की बात हो या बर्गर की। कहीं भी मौका नहीं छोड़ते। सेहत के लिहाज ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता।

ज्यादा टोमैटो केचअप खाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ज्यादा टोमैटो केचअप खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।

किडनी हो सकती है खराब

आज के समय में किडनी संबंधित परेशानियां बेहद आम होती जा रही है। ऐसे में किडनी को निरोग रखने के लिए टोमैटो केचअप लिमिट में खाएं। इसमें सोडियम पाया जाता है।

बढ़ सकता है शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को लिमिट में या न के बराबर ही टोमैटो केचअप खाना चाहिए क्योंकि इससे आपका शुगर लेवल तेजी से स्पाइक कर सकता है। इससे आपको परेशानी हो सकती है।

हाई बीपी की समस्या

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको टोमैटो केचअप ज्यादा नहीं खानी चाहिए। इससे बीपी हाई हो सकती है।

पाचन संबंधी परेशानियां

ज्यादा टोमैटो केचअप खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में एसिडिटी और गैस मुख्य रूप से शामिल है।

वजन बढ़ने का खतरा

जिन लोगों को बात-बात पर ज्यादा टोमैटो केचअप खाने की आदत होती है, तो इससे उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है क्योंकि यह कैलोरी बढ़ाने का काम करता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com