जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र में इजाफा होता है। वैसे-वैसे बीमारियां आपके शरीर को अपना शिकार बना लेती है। ऐसे में शरीर को निरोग रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करनी चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो पुरुषों को तेजी से अपना शिकार बना लेती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
इन दिनों पुरुष तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों में हाई बीपी भी शामिल है और बीपी हाई होने से अक्सर हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है।
आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर पुरुष तेजी से टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में तुरंत अपना चेकअप कराएं।
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में सबसे आम कैंसर है। अगर आप इस कैंसर से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपना पूरा बॉडी चेकअप कराना चाहिए। इससे आप निरोग रहेंगे।
डिप्रेशन, एंग्जाइटी और मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां पुरुषों में धीरे-धीरे आम होती जा रही हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए आपको स्ट्रेस कम से कम लेना चाहिए।
अगर हम मोटापा की बात करें, तो इस बीमारी से सबसे ज्यादा शिकार पुरुष ही हो रहे हैं क्योंकि महिलाएं अपने आपको मेंटेन करके चलती है। खानपान का ख्याल रखती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com