ज्यादा केसर खाने बिगड़ सकती है तबियत, होंगे ये नुकसान


By Farhan Khan22, Jan 2025 01:56 PMjagran.com

केसर में मौजूद पोषक तत्व

केसर में कैल्शियम, विटामिन-ई, विटामिन-सी और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाती है, बल्कि सर्दी में बॉडी को गर्म भी रखती है।

केसर के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ज्यादा केसर खाते हैं, तो इससे सेहत को कौन-से गंभीर नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

आंखें हो सकती है पीली

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप केसर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा और आपकी आंखें पीली पड़ सकती है।

ब्लड प्रेशर हो सकता है लो

केसर का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इस गंभीर समस्या से बचने के लिए आपको केसर कम खानी चाहिए।  

बायपोलर डिसऑर्डर का खतरा

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि केसर का अधिक सेवन करने से बायपोलर डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है।  

इम्यून सिस्टम वीक

केसर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से शरीर में एंटीजन को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

नाक से आ सकता है ब्लड

केसर के ज्यादा इस्तेमाल से नाक से ब्लड निकल सकता है और आंखों की पलकें और होठ सुन्न हो सकते हैं। इसे कम मात्रा में खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com