स्लिम गर्ल्स दिखेंगी अट्रैक्टिव, ट्राई करें Kanika Mann के ये ट्रेडिशनल लुक्स


By Priyam Kumari22, Jan 2025 12:50 PMjagran.com

यंग एक्ट्रेस Kanika Mann

टीवी की फेमस एक्ट्रेस कनिका मान रियलिटी शो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। कनिका अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

Kanika Mann के ट्रेडिशनल लुक्स

एक्ट्रेस अपने हर आउटफिट से सभी का दिल जीत लेती हैं। वहीं, एक्ट्रेस के पास ट्रेडिशनल आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके देसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आइडियाज लेकर आप भी गॉर्जियस लग सकती हैं।

शरारा सूट

व्हाइट कलर के शरारा सूट में कनिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह के सूट में स्लिम गर्ल्स काफी शानदार लगती हैं। आप भी शादी या फंक्शन के लिए ऐसे सूट से आइडिया ले सकती हैं।

हैवी वर्क लहंगा

दोस्ती की शादी के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। सिल्वर कलर के हैवी वर्क लहंगे पर एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है, जो उनके लुक को क्लासी और एलिगेंट बना रहा है।

डबल शेड साड़ी

यंग गर्ल्स कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करने के लिए इस तरह की डबल शेड साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पहनकर आप महफिल में चार चांद लगा सकती हैं।

प्रिंटेड अनारकली सूट

इस तरह के प्रिंटेड अनारकली सूट स्लिम गर्ल्स पर खूब जचती हैं। आप भी ऐसे सूट को ट्राई करके हर मौके पर खास नजर आ सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हैवी इयररिंग्स कैरी करें।

शिमरी साड़ी

अगर आप रिसेप्शन पार्टी या शादी में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी के साथ नूडल स्ट्रैप ब्लाउज पहनें। यह आपके लुक को हॉट बना देगा।

जरी वर्क कलीदार सूट

कनिका ऑरेंज कलर की जरी वर्क कलीदार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह के सूट फेस्टिवल या फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप भी अपने वॉडरोब में ऐसे सूट को शामिल करें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@officialkanikamann)