ज्यादा मैदा खाने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं?


By Priyam Kumari09, Dec 2025 02:38 PMjagran.com

मैदा खाने के नुकसान

मैदा से बनी चीजे हर किसी को बीमार कर सकती है। यह सेहत के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि यह आपकी आंतों में जाकर चिपक जाता है। आइए जानते हैं मैदा खाने के 7 नुकसान।

वजन बढ़ना

मैदा में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में फैट जमा कर वजन बढ़ाता है। रोजाना अधिक सेवन से मोटापा होने का खतरा बढ़ जाता है।

कब्ज और पाचन समस्याएं

सफेद मैदा फाइबर से खाली होता है। इससे पाचन धीमा होता है और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर बढ़ना

मैदा जल्दी पचता है और ब्लड शुगर स्तर तेजी से बढ़ाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।

हार्मोनल असंतुलन

ज्यादा मैदा खाने से इंसुलिन हार्मोन प्रभावित होता है। यह हार्मोनल असंतुलन और मूड स्विंग का कारण बन सकता है।

त्वचा पर असर

मैदा का अधिक सेवन मुंहासे और त्वचा की अन्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। यह त्वचा में तेल का स्तर भी बढ़ाता है।

ऊर्जा में कमी और थकान

मैदा जल्दी पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है। यह तुरंत ऊर्जा देता है लेकिन थोड़ी देर बाद थकान महसूस होती है।

दिल की बीमारी का खतरा

मैदा से शरीर में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

इन नुकसान को जानकर मैदा का सेवन सीमित करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva