हद से ज्यादा खाते हैं अचार? जानें इसके नुकसान


By Farhan Khan15, Nov 2023 02:00 PMjagran.com

अचार

अक्सर हम खाने के साथ अचार खाते हैं, जो खाना खाने के मजे को दोगुना कर देता है। अचार भी कई फलों और सब्जियों का बनाया जाता है।

खट्टा स्वाद

इसमें आम, गाजर, नींबू और आंवला का अचार शामिल है। अचार के खट्टे स्वाद के कारण यह हमें काफी पसंद आता है।

अचार खाने के नुकसान

लेकिन क्या आप जानते है अचार खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है? आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

सोडियम की मात्रा अधिक

अचार बनाने में काफी अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इसका सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है।

ब्लड प्रेशर की समस्या

सोडियम ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अचार कम खाने की कोशिश करें।

रिटेंशन जैसी समस्या

अचार में अधिक नमक होने से सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसके कारण किडनी का वर्कलोड बढ़ जाता है। ऐसे में वॉटर रिटेंशन, ब्लोटिंग आदि की समस्या भी हो सकती है।

अल्सर

खाने में ज्यादा सोडियम होने से पेट के कैंसर होने की संभावना भी होती है। इसके कारण पेट में अल्सर होने की संभावना भी होती है।

मांसपेशियों में क्रैम्पिंग

ज्यादा अचार खाने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है। ज्यादा सोडियम होने के कारण यह समस्या होती है। इस वजह से मांसपेशियों में क्रैम्पिंग की परेशानी भी हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com