यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे ज्यादा मात्रा में खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा संतरा खाने से क्या होता है।
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ऐ, बी, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस और विटामिन-सी पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
कई लोग संतरे का ज्यादा मात्रा में सेवन करना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई रोगों को बढ़ावा मिलने लगता है। इसे पर्याप्त मात्रा में ही खाना चाहिए।
अगर आपके जोड़ो में दर्द हो रहा हो तो संतरे का सेवन करने से बचें। इसकी तासीर ठंड़ी होती हैं इसे ज्यादा मात्रा में खाने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
संतरे का ज्यादा मात्रा में सेवन करना किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आपक किडनी से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हो तो बिना डॉक्टर की सलाह के संतरे का सेवन न करें।
संतरे में ज्यादा खटास होता है, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से हार्ट से जुड़ी समस्या होने लगती हैं। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एसिड से हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।
जो लोग एसिडिटी और कब्ज से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एसिड कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है।
संतरा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसे पर्याप्त मात्रा में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। यह शरीर को रोगों से बचाने में मदद करती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ