कई रोगों से छुटकारा दिलाता है सूखा धनिया


By Amrendra Kumar Yadav19, Jan 2024 03:56 PMjagran.com

सूखा धनिया

किचन में मौजूद सबसे जरूरी मसालों में से एक सूखा धनिया। इसका इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है सूखा धनिया

सूखा धनिया कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, कैल्शियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

दूर होती हैं ये समस्याएं

सूखा धनिया के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

पाचन संबंधी शिकायतें होती हैं दूर

सूखा धनिया का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द की शिकायत में धनिया का सेवन बहुत लाभकारी होता है।

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत

सूखा धनिया का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो धनिया का सेवन इस दर्द में काफी हद तक आराम दिलाने में मदद करता है।

स्किन के लिए लाभकारी

सूखा धनिया स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन संबंधी बीमारियों से बचाव करते हैं।

डायबिटीज रहती है नियंत्रित

डायबिटीज की समस्या में भी सूखा धनिया का सेवन काफी फायदेमंद होता है, इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो डायबिटीज को नियंत्रित करती है।

सर्दी-खांसी से बचाव

धनिया का सेवन सर्दी-खांसी से बचाव होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। धनिया को पीसकर शहद के साथ इसका सेवन करने पर पुरानी खांसी से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com