अगर आपकी नजर कमजोर हो रही है और आंखों से कम और धुंधला दिखने लगा है तो सावधान हो जाइए. उल्टा सीधा खानपान और खराब लाइफ स्टाइल के चलते आंखों की नजर कमजोर होने लगती है।
ऐसे में आपको जरूरत है, ऐसी चीजों का सेवन करने की जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हों। सौंफ इन्हीं चीजों में से एक है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारतीय रसोई में सौंफ का उपयोग मसाले के रूप में भी किया जाता है. कुछ लोग इसे माउथ फ्रेशनर के रूप में उपयोग में लेते हैं। यह सभी के घरों में आराम से मिल जाती है।
सौंफ में पाए जाने वाले कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व सेहत और आंखों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।
सौंफ पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने, वजन कम करने और अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।
अगर आप सौंफ और बादाम को एक साथ खाते हैं तो इससे न सिर्फ आंखों की रोशनी में सुधार होता है बल्कि आपकी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जबकि बादाम ओमेगा -3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से बहुत समृद्ध होते है।
अगर आप आंखों की कम होती रोशनी से परेशान हैं तो नियमित रूप से सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करें इससे भी आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com