बढ़ती उम्र में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, इसलिए बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होता है।
40 की उम्र के बाद पुरुषों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इस उम्र में होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे।
40 की उम्र के बाद पुरुषों में हृदय संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। इस उम्र में दिल की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
इस उम्र में शुगर की समस्या भी होने लगती है, 40 की उम्र में शुगर की समस्या आम होने लगी है। इससे बचाव के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखें और नियमित एक्सरसाइज करें।
40 की उम्र पार करते ही व्यक्ति तनाव, अवसाद का शिकार होने लगता है। ऐसे में खुद को अधिक समय देना चाहिए।
बढ़ती उम्र में मोटापे की समस्या होने लगती है। इससे बचाव के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बहुत जरूरी होते हैं।
40 की उम्र में शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द की शिकायत होने लगती है। घुटनों में दर्द और पीठ में दर्द की शिकायत होती है। इससे बचाव के लिए एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है।
इस उम्र में मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, इसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और टूटने का खतरा बढ़ने लगता है।
ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित तौर पर हेल्थ जांच कराते रहें और डॉक्टर से परामर्श लेते रहें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com