शरीफा एक प्रकार का मीठा और स्वाद में स्वादिष्ट फल है जो सर्दियों के मौसम में उपलब्ध होता है। शरीफा पोषक तत्वों से बहुत ही भरपूर होता है।
शरीफा में पोटेशियम और कार्बन की बहुत अच्छे मात्रा पाए जाते हैं इसके अलावा इसमें कैल्शियम विटामिन मिनरल मैग्नीशियम मैगनीज और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
रोजाना शरीफा खाने से हमारे शरीर को बहुत अनेक प्रकार के फायदे मिलते हैं। लेकिन बहुत सारे लोग यह नहीं जानते हैं कि सीताफल कब कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शरीफा खाने का सही समय क्या है। ताकि आपको इसका भरपूर फायदे मिले। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सुबह के समय सीताफल खाना बेहतर माना जाता है अगर आप इसका सेवन सुबह के समय करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
सुबह के समय सीताफल खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। आप चाहे तो इसका सेवन आप सुबह नाश्ते के समय भी कर सकते हैं या दोपहर के समय भी कर सकते हैं।
सीताफल आप जब भी खाए तो सूरज को डूबने से पहले ही खाना चाहिए। अगर अगर आप इसका सेवन शाम को या रात को करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है।
सीताफल जो है वह तासीर में ठंडा होता है और ठंडी तासीर वाले फलों से आपको सर्दी खांसी जुकाम और घुटनों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com