ज्यादा आम खाने से क्या दिक्कत होती है?


By Amrendra Kumar Yadav01, May 2024 04:26 PMjagran.com

आम फलों का राजा

आम को फलों के राजा की संज्ञा प्राप्त है, यह लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। गर्मियों के सीजन में आम विशेष रूप से मिलता है।

चाव से खाते हैं लोग

आम को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, इसे बच्चे,बूढ़े सभी खाना पसंद करते हैं, आम में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

सेहत को होते हैं नुकसान

हालांकि कई बार लोग स्वाद के चक्कर में ज्यादा आम खा जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आम का सेवन निश्चित मात्रा में करना चाहिए।

डायबिटीज में कम खाएं

डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

आम का सेवन अधिक मात्रा में करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, आम में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से लूज मोशन हो सकते हैं।

स्किन एलर्जी

आम का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है, इसकी वजह से स्किन पर मुंहासे और फुंसियां हो सकती हैं।

बढ़ सकता है वजन

आम का सेवन अधिक मात्रा में करने से वजन बढ़ सकता है, इसलिए इसका सेवन निश्चित और सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

भिगोकर खाएं आम

गर्मियों के सीजन में आम खाने से पहले इसे थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर सेवन करें। ऐसा करने से आम नुकसान नहीं करेगा।

आम का सेवन अधिक मात्रा में करने पर सेहत से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

एसी में ज्यादा रहने से क्या होता है?