ज्यादा अदरक खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां


By Ashish Mishra29, Nov 2023 12:47 PMjagran.com

अदरक का सेवन

इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि इसे ज्यादा मात्रा में खाने से क्या नुकसान होते हैं?

अदरक में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें विटामिन-C, फास्फोरस, आयरन, जिंक, क्रोमियम और कैल्शियम पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

पेट की समस्या

अदरक में पाए जाने वाले तत्व पेट में जलन उत्पन्न कर सकते हैं। इसका सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए।

सीने में जलन होना

ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से सीने में जलन और गैस की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल कम होना

अदरक का ज्यादा मात्रा में सेवन करना इंसुलिन के लेवल में बाधा पैदा कर सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है।

मुंह में जलन होना

कई लोग ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन करते हैं। ऐसा करने से मुंह में जलन की समस्या हो सकती है।

रोजाना कितना अदरक खाना चाहिए

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में अदरक का सेवन करना चाहिए। रोजाना 5 ग्राम अदरक खाना अच्छा माना जाता है।

कैंसर से बचाव

अदरक में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह कैंसर को पैदा करने वाली सेल्स को खत्म करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ