मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल भी चेंज रहा है। इन दिनों लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं।
गर्मियों में अक्सर नॉनवेज कम खाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में ज्यादा नॉनवेज खाने से किन बीमारियां के होने का खतरा बना रहता है? आइए जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप गर्मियों में अधिक नॉनवेज खाते हैं, तो इससे आपका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि गर्मियों में ज्यादा चिकन खाने से आपकी बॉडी का तापमान बढ़ सकता है।
जो लोग गर्मियों में ज्यादा चिकन खाते हैं। ऐसे में उन लोगों का कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ सकता है और कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
गर्मियों में अक्सर हड्डियों से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। वहीं, इस मौसम में ज्यादा चिकन खाने से हड्डियों से कट-कट की आवाज आने लगती है।
अगर आप गर्मियों में नॉनवेज ज्यादा खाना पसंद करते हैं, तो आपको इसे कम मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि ऐसा न करने से आपको लिवर में फैट जम सकता है।
नॉनवेज में टेस्ट के लिए ज्यादा मसालों का उपयोग किया जाता है। इसे सीमित मात्रा में न खाने से आपको डायरिया हो सकता है।
गर्मी में ज्यादा नॉनवेज खाने से आपको ये परेशानियां हो सकती हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com