बारिश के मौसम में कई स्वादिष्ट फल मिलते हैं। इन्हीं फलों में से एक जामुन भी हैं, जो सेहत के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है।
जामुन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना जामुन खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
वहीं गुणों की खान जामुन खाने के नुकसान भी है। इन लोगों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
जामुन में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो लिवर के लिए हानिकारक माना जाता है इसलिए जो लोग लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें जामुन खाने से बचना चाहिए।
जामुन में शीतल वाले गुण होते हैं और कई बार ये खांसी व जुकाम को बढ़ा सकते हैं इसलिए खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
जामुन में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
कुछ लोगों को जामुन खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। अगर आपको जामुन खाने के बाद कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आप जामुन का सेवन ना करें।
जामुन में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, तो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन जामुन का ज्यादा सेवन करने से मुंहासे की शिकायत हो सकती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com