गर्मी में आइसक्रीम खाने से क्या होता है?


By Priyam Kumari17, Apr 2025 01:00 PMjagran.com

आइसक्रीम खाने से मूड होता है फ्रेस

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। आइसक्रीम गर्मी से राहत देने के साथ थोड़ी देर के लिए मूड को भी फ्रेश करती है।

गर्मी में आइसक्रीम क्यों नहीं खाना चाहिए?

आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद होती है। इस मौसम में भले ही आइसक्रीम खाना बहुत अच्छा लग सकता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा खाएंगे, तो यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

आइसक्रीम खाने के नुकसान

अगर आप भी आइसक्रीम का सेवन बहुत करते हैं, तो आइए जानते हैं कि ज्यादा आइसक्रीम खाने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

बढ़ सकता है वजन

अगर आप अधिक मात्रा में आइसक्रीम का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसमें कैलोरी भी मात्रा बहुत होती है।

पाचन तंत्र पर असर

ज्यादा आइसक्रीम खाने से पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे दस्त, पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज होने का खतरा

आइसक्रीम खाने से डायबिटीज होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसमें मौजूद कैलोरी शरीर के लिए हानिकारक होता है।

हार्ट हेल्थ पर असर

अगर आप आइसक्रीम अधिक मात्रा में खाते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।

दांतों में कैविटी और सड़न

आइसक्रीम में शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण दांतों में कैविटी और सड़न जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दांत में दर्द से भी परेशान हो सकते हैं।

अगर आप भी आइसक्रीम अधिक मात्रा में खाते हैं, तो ये सभी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसके अधिक सेवन से बचें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva